लेखनी कहानी -20-Sep-2022
*****"" *हिंदी - वंदन* ""*****
हिंदी तेरी ,हिंदी मेरी, हम सब हिंदी की संतान।
हिंदी तन मन ,हिंदी जीवन , हिंदी मेरी जान ।।
हिंदी वंदन ,हिंदी अर्चन,हिंदी है वरदान।
हिंदी गौरव, हिंदी वैभव , हिंदी निज अभिमान।।
हिंदी करुणा, हिंदी वत्सल ,हिंदी मातृ समान।
हिंदी शुभ,लाभ है हिंदी,हिंदी में सबका कल्याण।।
हिंदी तुलसी ,मीरा जायसी, हिंदी है रसखान।
सूर कबीर निराला गाएं, हिंदी का गुणगान ।।
हिंदी है जन जन की भाषा,हिंदी जन का प्राण
सारे जग का भाल है हिंदी, जाने सकल जहन।
सुनीता गुप्ता
Shashank मणि Yadava 'सनम'
22-Sep-2022 03:42 AM
Wahhhh बहुत ही खूबसूरत रचना है और अभिव्यक्ति एकदम उत्कृष्ठ,,, बहुत ही खूबसूरती से आपने हिन्दी को परिभाषित किया है,, बेहतरीन
Reply
Raziya bano
21-Sep-2022 09:32 PM
शानदार
Reply
Teena yadav
21-Sep-2022 08:56 PM
Very nice
Reply